बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला रद्द हो गया। भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 132 रन का स्कोर खड़ा कर लिया था, तभी बारिश आ गई। मैच रोक दिया गया। बारिश बंद होने पर मैच 19-19 ओवर का किया गया। भारत को जीत के लिए 19 ओवर में 137 रन का लक्ष्य मिला था। हालांकि, बारिश के कारण टीम इंडिया को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और मैच रद्द करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों टीमें अब सिडनी में रविवार को खेले जाने वाले आखिरी मैच में आमने-सामने होंगी।
तीन बार बदला गया लक्ष्य
137 रन के लक्ष्य को पाने के लिए भारतीय ओपनर्स जब मैदान पर उतरने की तैयार कर रहे थे कि तभी दोबारा बारिश शुरू हो गई। इसके बाद लक्ष्य का रिवाइज्ड किया गया। अब भारत को जीत के लिए 11 ओवर में 90 रन बनाने थे। हालांकि, इस बार भी भारतीय पारी शुरू नहीं हो पाई। इस पर लक्ष्य फिर बदला गया। अब भारत को मैच जीतने के लिए पांच ओवर में 46 रन बनाने थे। हालांकि, इस बार भी रोहित शर्मा और शिखर धवन पैड बांधे बैठे ही रहे। जब काफी देर तक बारिश नहीं रुकी तब रेफरी और अंपायर्स ने विचार-विमर्श करने के बाद मैच रद्द कर दिया।
मैच से पहले बारिश
दूसरा टी-20 शुरू होने से पहले थोड़ी बारिश हुई। हालांकि, उसके बाद ते धूप निकल आई। इस कारण मैच शुरू होने में कोई देरी नहीं हुई। बारिश के कारण सीरीज के पहले टी-20 में एक घंटा बरबाद हो गया था। उसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा था। उसे कम ओवर में ज्यादा रन का लक्ष्य मिला था।
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब हुई। उसका पहला विकेट पारी की दूसरी ही गेंद पर गिर गया। उस समय एक रन बना थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और पारी को संभाल लिया। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 11 ओवर में 62 और आखिरी आठ ओवर में 70 रन बनाए।
पहला विकेट : भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। फिंच खाता भी नहीं खोल पाए थे।
दूसरा विकेट : चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर किस लिन को खलील अहमद ने डीप प्वाइंट में क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच कराया। टीम के खाते में 27 रन जुड़े थे।
तीसरा विकेट : छठे ओवर की तीसरी गेंद पर डार्शी शॉर्ट को 14 के निजी स्कोर पर खलील ने बोल्ड कर दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तब 35 रन था।
चौथा विकेट : सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्क्स स्टोइनिस (चार रन) बुमराह का शिकार बने। उन्हें डीप प्वाइंट पर दिनेश कार्तिक ने लपका। इस समय ऑस्ट्रेलिया 41 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था।
पांचवां विकेट : 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (19 रन) क्रुणाल पंड्या की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस टीम का स्कोर 62 रन ही हुआ था।
छठा विकेट : 14वें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरे चार रन पर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने डीप मिडविकेट पर क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच कराया।
सातवां विकेट : 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर ने भारत के लिए खतरा बन रहे नॉथन कोल्टर-नाइल को सबस्टीट्यूट प्लेयर मनीष पांडे के हाथों डीप में कैच कराया। नाइल ने नौ गेंद में 18 रन बनाए।
Friday, November 23, 2018
Monday, November 5, 2018
रंगीला राजा में 20 कट से भड़के पूर्व CBFC चीफ पहलाज, कहा- 'बदला ले रहे हैं'
सेंसरशिप को लेकर कभी फिल्म निर्माताओं के निशाने पर रहे सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अब खुद सेंसरशिप के लपेटे में आ गए हैं. उन्होंने CBFC के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. दरअसल, सेंसर बोर्ड ने उनकी अपकमिंग फिल्म रंगीला राजा में 20 कट लगाए हैं. पहलाज इससे नाराज हैं और उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. निर्माता ने आमिर खान और प्रसून जोशी की दोस्ती पर भी निशाना साधा.
"रंगीला राजा" में गोविंदा लीड रोल में हैं. लंबे इंतजार के बाद 2 हफ्ते पहले ही इसकी सेंसर बोर्ड के सामने स्क्रीनिंग हुई है. जिसके बाद CBFC ने 20 कट लगाने को कहा है. फिल्म 16 नवंबर को रिलीज होगी. इसे पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूस किया है जबकि निर्देशन सिकंदर भारती ने किया है.
आमिर प्रसून की दोस्ती पर निशाना
फिल्ममेकर ने कहा, ''सेंसर बोर्ड ने स्क्रीनिंग के लिए मुझे लंबा इंतजार कराया और वहीं ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की स्क्रीनिंग मेरी मूवी से पहले रखी गई. अब मुझे लगता है कि उन्होंने मुझसे बदला लिया है. उन्होंने 20 कट लगाए हैं जो कि बेहूदा हैं.''
पहलाज ने आरोप लगाया कि ऐसा आमिर खान और प्रसून जोशी की दोस्ती की वजह से हो रहा है. उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "मेरी फिल्म अप्लाई करने के 40 दिन बाद देखी गई. मैं 8 नवंबर को फिल्म रिलीज करने जा रहा था. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान मेरी फिल्म से 20 दिन बाद स्क्रीनिंग के लिए अप्लाई की गई. प्रसून जोशी और आमिर खान अच्छे दोस्त हैं. इसीलिए उन्हें (आमिर खान) वरीयता मिली. मेरी फिल्म (रंगीला राजा) में जो कट्स सुझाए गए हैं, वो सेंसर बोर्ड की गाइड लाइन का उल्लंघन हैं." बता दें कि गीतकार प्रसून जोशी सेंसर बोर्ड के मौजूदा चीफ हैं.
इन सीन्स पर CBFC को आपत्ति
पहलाज कहते हैं, मूवी में एक सीन है जिसमें शक्ति कपूर गोविंदा का साथ देते हुए कहते हैं, ''इस धरती पर जब जब रावण सीता का हरण करता है, तब राम का साथ निभाने के लिए हनुमान आएगा.'' इस सीन पर वे कट लगाना चाहते हैं. वहीं वे वीरे दी वेडिंग और दूसरी फिल्मों को पास कर रहे हैं. दूसरा एक सीन है जिसमें पति पत्नी को थप्पड़ मारते हुए कहता है, ''मैं तो कभी राम था ही नहीं, मगर तू तो सीता थी.'' सेंसर का कहना है कि मैं महिला के खिलाफ हिंसा दिखा रहा हूं.
बता दें कि जिस दौरान पहलाज निहलानी सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष थे, तब वे हर दूसरी मूवी की सेंसरशिप को लेकर विवादों में छाए रहते थे. फिल्म उड़ता पंजाब के कई सीन्स पर उन्होंने बेरहमी से कैंची चलाई थी. कई और फिल्मों में कट ;लगाने को लेकर पहलाज के ऊपर आरोप लगे थे.

Subscribe to:
Comments (Atom)