Friday, November 23, 2018

बारिश के कारण भारत-ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मैच रद्द, सीरीज में 1-0 से आगे है मेजबान

बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला रद्द हो गया। भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 132 रन का स्कोर खड़ा कर लिया था, तभी बारिश आ गई। मैच रोक दिया गया। बारिश बंद होने पर मैच 19-19 ओवर का किया गया। भारत को जीत के लिए 19 ओवर में 137 रन का लक्ष्य मिला था। हालांकि, बारिश के कारण टीम इंडिया को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और मैच रद्द करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों टीमें अब सिडनी में रविवार को खेले जाने वाले आखिरी मैच में आमने-सामने होंगी। 

तीन बार बदला गया लक्ष्य

137 रन के लक्ष्य को पाने के लिए भारतीय ओपनर्स जब मैदान पर उतरने की तैयार कर रहे थे कि तभी दोबारा बारिश शुरू हो गई। इसके बाद लक्ष्य का रिवाइज्ड किया गया। अब भारत को जीत के लिए 11 ओवर में 90 रन बनाने थे। हालांकि, इस बार भी भारतीय पारी शुरू नहीं हो पाई। इस पर लक्ष्य फिर बदला गया। अब भारत को मैच जीतने के लिए पांच ओवर में 46 रन बनाने थे। हालांकि, इस बार भी रोहित शर्मा और शिखर धवन पैड बांधे बैठे ही रहे। जब काफी देर तक बारिश नहीं रुकी तब रेफरी और अंपायर्स ने विचार-विमर्श करने के बाद मैच रद्द कर दिया।

मैच से पहले बारिश
दूसरा टी-20 शुरू होने से पहले थोड़ी बारिश हुई। हालांकि, उसके बाद ते धूप निकल आई। इस कारण मैच शुरू होने में कोई देरी नहीं हुई। बारिश के कारण सीरीज के पहले टी-20 में एक घंटा बरबाद हो गया था। उसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा था। उसे कम ओवर में ज्यादा रन का लक्ष्य मिला था।

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब हुई। उसका पहला विकेट पारी की दूसरी ही गेंद पर गिर गया। उस समय एक रन बना थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और पारी को संभाल लिया। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 11 ओवर में 62 और आखिरी आठ ओवर में 70 रन बनाए

पहला विकेट : भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। फिंच खाता भी नहीं खोल पाए थे।
दूसरा विकेट : चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर किस लिन को खलील अहमद ने डीप प्वाइंट में क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच कराया। टीम के खाते में 27 रन जुड़े थे
तीसरा विकेट : छठे ओवर की तीसरी गेंद पर डार्शी शॉर्ट को 14 के निजी स्कोर पर खलील ने बोल्ड कर दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तब 35 रन था।
चौथा विकेट : सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्क्स स्टोइनिस (चार रन) बुमराह का शिकार बने। उन्हें डीप प्वाइंट पर दिनेश कार्तिक ने लपका। इस समय ऑस्ट्रेलिया 41 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था
पांचवां विकेट : 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (19 रन) क्रुणाल पंड्या की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस टीम का स्कोर 62 रन ही हुआ था।
छठा विकेट : 14वें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरे चार रन पर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने डीप मिडविकेट पर क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच कराया।
सातवां विकेट : 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर ने भारत के लिए खतरा बन रहे नॉथन कोल्टर-नाइल को सबस्टीट्यूट प्लेयर मनीष पांडे के हाथों डीप में कैच कराया। नाइल ने नौ गेंद में 18 रन बनाए।

No comments:

Post a Comment